Rashmika Mandanna ने पुष्पा में श्रीवल्ली का किरदार निभाकर न केवल भारतीय सिनेमा में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई है। उनके अभिनय ने दर्शकों का दिल जीता और उन्होंने अपनी आकर्षक स्क्रीन प्रेजेंस से हर किसी को प्रभावित किया। रश्मिका की मेहनत और लगन ने उन्हें एक बेहतरीन अभिनेत्री बना दिया है, और अब वे कई बड़ी फिल्में और प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। उनकी यात्रा प्रेरणादायक है, और वे युवा कलाकारों के लिए एक उदाहरण हैं।
बता दें एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म पुष्पा 2 में नजर आने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का ट्रेलर नवंबर के दूसरे हफ्ते में रिलीज होगा हाल ही में रश्मिका मंदाना का एक पुराना ऑडिशन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में उनकी मासूमियत और टैलेंट साफ झलकता है, जिसके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें इस वीडियो में रश्मिका मंदाना केवल 19 साल की है। आइए देखते हैं एक्ट्रेस का पहला ऑडिशन वीडियो।
इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस दो अलग-अलग ड्रेस में नजर आ रही है। वीडियो में एक्ट्रेस बोल रही हैं कि मैं रश्मिका हूं। उम्र 19 साल है। लंबाई 5’5 है। मैं बीए सेकंड ईयर कर रही हूं। मैं पहली बार ऑडिशन दे रही हूं।’ इस वीडियो में एक्ट्रेस आजा नचले गाने पर डांस कर रही है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में रश्मिका मंदाना बहुत क्यूट लग रही हैं।
कब रिलीज होगी Pushpa 2
रश्मिका मंदाना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2016 में किरिक पार्टी से की थी, जो एक बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म ने उन्हें उद्योग में पहचान दिलाई, लेकिन असली स्टारडम उन्हें पुष्पा से मिला। अब एक्ट्रेस जल्द ही पुष्पा 2 में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म 06 दिसंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।
