Stree 2 OTT Release: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए अव्वल रैंक हासिल कर ली है और अब ये फिल्म OTT पर भी धमाल दिखाने जा रही है
आपको बता दें, ‘स्त्री 2’ 2018 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी स्त्री का सीक्वल है, जो अब OTT पर मौजूद है।15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में फिल्म “स्त्री 2” रिलीज के बाद से ही दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त कर रही है, जिसने इसे 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई।
कहां रिलीज हुई है ‘स्त्री 2’ (Stree 2 OTT)
आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह फिल्म अब अमेजन प्राइम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है।
क्या है ‘स्त्री 2’ (Stree 2 OTT) की कहानी
कहानी विक्की, जना और बिट्टू नाम के तीन दोस्तों के इर्द गिर्द घूमती है। जो चंदेरी शहर में एक नए खतरे का सामना करते हैं। जब एक बिना सिर वाला रहस्यमयी प्राणी गांव की एक महिला का अपहरण कर लेता है, तो उनकी ज़िंदगी एक रोमांचक मोड़ ले लेती है। तीनों अपने शहर को शैतान से बचाने के लिए एक जर्नी पर निकल पड़ते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वे स्त्री की बेटी की मदद से पूरे गांव की रक्षा करते हैं।
स्त्री 2 कास्ट (Stree 2 Cast)
फिल्म में स्त्री की बेटी के रूप में श्रद्धा कपूर, विक्की के रूप में राजकुमार राव, रुद्र के रूप में पंकज त्रिपाठी, जना के रूप में अभिषेक बनर्जी, चिट्टी के रूप में अन्या सिंह, दुर्गा के रूप में मुस्तकीम खान, सरकटा के वंशज के रूप में अक्षय कुमार, विधायक के रूप में मुश्ताक खान, जना की मां के रूप में सुनीता राजवार शामिल हैं, भास्कर के रूप में वरुण धवन, और लोकेश के रूप में बद्रीप्रसाद चव्हाण मौजूद हैं।
स्त्री 2: सरकटे का आतंक के बारे में
हॉरर कॉमेडी फिल्म निरेन भट्ट द्वारा लिखी गई है और अमर कौशिक ने इसे डायरेक्ट किया है। इसे जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्म्स के तहत ज्योति देशपांडे और दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है। जिष्णु भट्टाचार्जी ने सिनेमैटोग्राफी की है और हेमंती सरकार ने फिल्म को एडिट किया है। सचिन-जिगर और जस्टिन वर्गीस ने इसका म्यूजिक तैयार किया है।
