Bollywood News : टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इन दिनों जिंदगी की सबसे मुश्किल दौर से गुज़र रही हैं। ‘ससुराल सिमर का’ की सिमर के नाम से घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका को कुछ समय पहले स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला। इस खबर ने उनके चाहने वालों को हैरानी और चिंता में डाल दिया। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में दीपिका मजबूती और हिम्मत के साथ खड़ी हैं।।
दीपिका कक्कड़ के पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने इस पूरे मामले में लगातार अपडेट देकर फैन्स को उनकी हालत से अवगत कराया है। हाल ही में शोएब ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह जानकारी दी कि दीपिका की सर्जरी आज होने वाली है और ये एक लंबी प्रक्रिया होगी। उन्होंने सभी से अपील की कि इस मुश्किल घड़ी में दीपिका के लिए दुआ करें।
