Bollywood News : नयी-नयी माँ बनी दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर निकलने को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, दीपिका ने फिल्म के सेट पर रोजाना केवल आठ घंटे काम करने सहित कुछ शर्तें रखीं थीं, जिन्हें निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद दीपिका ने फिल्म छोड़ दी। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कोई दीपिका की तारीफ कर रहा है, तो कोई इसे ‘अनरियलिस्टिक’ बता रहा है।
हालाँकि मशहूर निर्देशक मणिरत्नम ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘ठग लाइफ’ की रिलीज से पहले इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है यह एक सही मांग है। मुझे खुशी है कि वह ऐसी स्थिति में हैं कि वो ये मांग कर सकती हैं। मुझे लगता है कि एक फिल्ममेकर के तौर पर जब आप कास्ट करते हैं, तो आपको इसे ध्यान में रखना चाहिए। यह कोई बेवजह की बात नहीं है, बल्कि एक जरूरी चीज है। इसे प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
