Bollywood News : एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह बेशक लंबे वक्त से कम ही प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं, लेकिन वह किसी पहचान मोहताज तो आज भी नहीं हैं। ग्रेसी को आमिर खान के साथ फिल्म ‘लगान’ में गौरी नाम की एक सीधी-साधी सी लड़की के रोल में देखा गया था। उनके इस रोल को इतनी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा कि वह सीधे दर्शकों के दिलों में जाकर बैठ गईं। हालांकि, वक्त के साथ उन्होंने कम प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना शुरू कर दिया।
वहीं, अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री ही छोड़ दी है।
ग्रेसी बॉलीवुड के अलावा रीजनल सिनेमा की ओर रुख करने की भी कोशिश की, लेकिन इसमें उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वर्ष 2008 में ग्रेसी के मैनेजर का निधन हो गया था, यहीं एक्ट्रेस का डाउनफॉल भी शुरू हो गया।
ग्रेसी पिछली बार टीवी शो ‘संतोषी मां-सुनाए व्रत कथाएं’ में नजर आई थीं। हालांकि, 2013 में ग्रेसी ने ग्लैमरस वर्ल्ड की इस चकाचौंध भरी दुनिया को छोड़ आध्यात्म की राह चुन ली। उन्होंने ब्रह्मा कुमारी ज्वॉइन कर लिया। बताया जाता है कि एक्ट्रेस यहां शांति की तलाश में गई थीं।
वे 44 साल की हो चुकी हैं लेकिन उन्होंने शादी नहीं की है।
