Bollywood News : आज के समय में पंकज त्रिपाठी को कौन नहीं जानता? हिंदी सिनेमा के एक्टर पंकज त्रिपाठी दर्शकों के बीच अपने काम को लेकर वाहवाही बटोरते नजर आते हैं पर यहां तक पहुंचने में पंकज ने काफी मेहनत की है। उनके लिए ये जर्नी बिल्कुल भी आसान नहीं रही। हाल ही में एक इंटरव्यू में पंकज ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ हकीकत बताई।
पंकज का कहना है कि बॉलीवुड में अगर कोई न्यूकमर है तो उसका स्ट्रगल करना निश्चित है, लेकिन बात ये भी है कि उसको शायद काम उतनी जल्दी न मिले, जिसका वो हकदार है। अपने शुरुआती दौर का उदाहरण देते हुए पंकज ने ये बात कही। पंकज ने कहा- इंडस्ट्री न्यूकमर्स के स्ट्रगलिंग फेज में उन्हें उस तरह मौका नहीं देती है जो वो डिजर्व करते हैं।
“जो लोग स्ट्रगल करते हैं, उन्हें काम नहीं मिलता है। साल 2004 से 2012 के बीच 2-3 बार कुछ ऐसा हुआ मेरे साथ कि मैं कैमरा फेस नहीं कर पाया। मैं शूट नहीं कर पाया फिर मुझे कुछ छोटे-मोटे रोल्स मिले, धीरे-धीरे मैं पॉपुलर हुआ। कई ऑफर्स मुझे मिले, जब भूख ज्यादा लगी होती है तो इंसान का ओवरईटिंग करना सम्भाव होता है, तो मैंने वही किया, मैंने बहुत सारा काम किया। इस दौरान मुझे चीजों को अलग-अलग रखने में दिक्कतें हुईं। आप बस उस समय ट्राय करते हो और कुछ नहीं। “
