Bollywood News : शादी की सीजन आते ही फिल्म इंडस्ट्री से भी आए दिन गुड न्यूज़ आती ही रहती हैं। हाल ही में हिना खान ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया था। वहीं अभी लोग हिना खान की तस्वीरों को निहारने में ही बिजी थे कि अब ‘हाऊसफुल 2’ की एक्ट्रेस शाज़ान पदमसी ने भी अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को धप्पा कर दिया है। शाज़ान पदमसी ने अपने बचपन के दोस्त से शादी रचाई है।
शादी की तस्वीरें सामने आती ही बधाईयों और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसके साथ ही शाज़ान पदमसी का वेडिंग लुक भी जमकर तारीफें बटोर रहा है। लाल-गुलाबी डिच कर शाज़ान पदमसी ने प्योर व्हाट बेस के जोड़े को चुना जिसने उन्हें एकदम अगल दुल्हन बनाया। शाज़ान पदमसी ने एक शानदार आइवरी लहंगा पहना था जिसमें ब्लश पिंक के अंडरटोन्स थे। कढ़ाई और चमकदार सीक्विन्स के साथ मैचिंग दुपट्टा और ब्लाउज ने उनके ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया।
