Bollywood News : फिल्म इंडस्ट्री में मॉडल्स द्वारा आत्महत्या कर लेना भी आम होता जा रहा है। अब गुजरात के सूरत में 23 साल की मॉडल अंजलि वार्मोरा ने आत्महत्या कर सनसनी मचा दी है। अंजलि का शव उनके घर पर लटका हुआ मिला जिससे हंगामा मचा गया है। अभी तक की जांच के अनुसार माना जा रहा है कि मानसिक तनाव के कारण अंजलि ने ये घातक कदम उठाया है।
सुसाइड से एक दिन पहले अंजलि ने इंस्टाग्राम पर कुछ भावुक पोस्ट किए थे। कुछ समय पहले सूरत में एक और मॉडल सुखप्रीत कौर ने भी आत्महत्या की थी। सूरत पुलिस के डीसीपी विजय गुर्जर के अंजलि वरमोरा फ्रीलांच मॉडलिंग करती थी। डीसीपी के अनुसार मॉडल चार स्टूडियो से जुड़ी हुई थी। पूरे मामले की जांच चल रही है।
हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अंजलि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस लगातार अंजलि के परिवारवालों से पूछताछ में जुटी है। वहीं, अजलि के फोन की भी जांच हो रही है। पुलिस के अनुसार, अंजलि वरमोरा अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ नवसारी बाजार के पास कार्तिक अपार्टमेंट में रहती थी।
शनिवार की रात को उसने खाना खाया और आधी रात तक अपने परिवार के साथ सामान्य रूप से बातचीत की। बाहर घूमने जाने के लिए आग्रह किए जाने के बावजूद, उसने वहीं रहने का फैसला किया।
वरमोरा की सगाई दो साल पहले सूरत के एक व्यक्ति से हुई थी। उनकी शादी पहले इसी साल होने वाली थी, लेकिन हाल ही में उनके मंगेतर की मां की मौत के कारण इसे टाल दिया गया था।
अंजलि ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे पोस्ट किए थे, जिससे पता चलता है कि वो पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। एक पोस्ट में उसने लिखा था, “तुमने मुझे एहसास दिलाया कि मैं तुम्हारे लिए कुछ भी नहीं हूं,।” एक अन्य पोस्ट में लिखा था, “अगर सब चले जाते तो कोई समस्या नहीं होती, लेकिन जब प्रियजन चले जाते हैं तो बहुत तकलीफ होती है।” इन पोस्ट के जरिए पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि अंजलि किन-किन लोगों के संपर्क में थी।
