Bollywood News : बाप बनना हर किसी के लिए सुखदायी होता है। फिल्मेकर और एक्टर अरबाज खान ने 57 साल की उम्र में दूसरी बार पापा बनने की गुड न्यूज़ से हर किसी को सरप्राइज कर दिया है। पिछले काफी दिनों से शूरा की प्रेग्नेंसी और बेबी बंप स्पॉट करने का सिलसिला बदस्तूर जारी थी। वहीं बधाईयां स्वीकार करने के बाद अब अरबाज खान ने अब सोशल मीडिया पर भी शूरा की प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है।
अरबाज खान ने शूरा खान की प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात की है। अरबाज खान पहले से 22 साल के बेटे अरहान खान के पिता हैं। पहली वाइफ मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के कई साल बाद अरबाज ने 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी रचाई थी। शूरा खान की उम्र में अरबाज खान से 23 साल छोटी है। इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए अरबाज ने कहा कि ‘हां, ऐसा है। मैं इस खबर से मना नहीं कर रहा हूं। ये कुछ ऐसी चीज है, जो बाहर आ चुकी है। इसके बारे में मेरी फैमिली को पता है। लोगों को पता है। ये काफी स्पष्ट भी है।’
