Bollywood News : टीवी के पॉपुलर शो ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा मां बन गई हैं। शिरीन मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया है। शादी के 4 सालों बाद उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। शिरीन मिर्जा ने अपने पति के साथ एक पोस्ट शेयर किया है।
इसमें उन्होंने एक कैरीकेचर वीडियो शेयर की है। वीडियो में लिखा है, ‘एक खूबसूरत आशीर्वाद मिला है। शिरीन और हसन बेहद खुशी के साथ बेबी बॉय का वेलकम करते हैं।’ इसके अलावा एक्ट्रेस ने ये भी रिवील किया है कि उनके बेटे का जन्म आज नहीं हुआ। शिरीन मिर्जा ने 9 जून को बेटे को जन्म दिया था। उस दिन से उनकी जिंदगी में बरकत और खुशियां आई हैं। साथ ही कपल ने फैंस से अपने बेबी को आशीर्वाद देने की गुजारिश की है।
