Bollywood News : शाहरुख खान की फिल्म ‘जोश’ को 25 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म ने 9 जून को सिल्वर जुबली मनाई है। ऐसे में हम आपको इस फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से बता रहे हैं।
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की अलग ही फैन फॉलोइंग है। उनके फैंस उनकी आज की फिल्में देखने के साथ-साथ 90 के दशक और 2000 के दशक की फिल्मों को खूब पसंद करते हैं। शाहरुख खान की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में ‘जोश’ भी शामिल है। यह फिल्म 9 जून 2000 में आई थी। फिल्म को शाहरुख के फैन का खूब प्यार मिला था।
क्या आपको पता है फिल्म में पहले शाहरुख़ की बहन के रोले के लिए काजोल को एप्रोच किया गया था लेकिन काजोल को ये रोल पसंद नहीं आया इसलिए उन्होंने इससे इंकार कर दिया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय को इस रोल के लिए चुना गया।
फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने गांव की लड़की की तरह दिखने के लिए बहुत कम मेकअप किया और अपनी स्किन को टैन किया था। फिल्म सुपरहिट हुई थी।
