Bollywood News : करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का कल अचानक निधन हो गया। इस खबर ने कल सबको हैरान करके रख दिया था। कल रात में संजय कपूर के निधन की खबर सामने आई। कहा जा रहा है कि संजय कपूर को पोलो खेलते हुए हार्ट अटैक आया था और अचानक उनकी मौत हो गई।
अब इस मौत पर एक नया एंगल सामने आया है। लोगों का कहना है कि संजय कपूर की मौत का कनेक्शन मधुमक्खी से भी है। दावा किया जा रहा है कि इस मौत से पहले उनको मधुमक्खी ने काटा था। इस मौत की जिम्मेदार लोग मधुमक्खी को भी मान रहे हैं। खबरें हैं कि इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में वो पोलो मैच खेल रहे थे। इस दौरान रफ्तार की हालत में ही उनके मुंह के अंदर एक मधुमक्खी चली गई।
थोड़ी देर बाद उनकी हालत खराब होने लगी और वो ठीक तरह से सांस भी नहीं ले पा रहे थे। जब उनको सांस नहीं आई तो अचानक दिल का दौरा पड़ गया। दरअसल हनी बी ने संजय कपूर के गले में डंक मार लिया था। इस दौरान तकलीफ से गुजरते हुए संजय कपूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लेखक सुहेल सेठ ने इस बात की जानकारी एएनआई से बात करते हुए दी है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में क्या नया अपडेट सामने आता है।
