Bollywood News : बॉलीवुड में रिलेशनशिप बनना और टूटना बहुत आम बात है, उसके पीछे कारण क्या है ये जानना दिलचस्प होता है। दिशा पाटनी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें उनकी फिटनेस और स्टाइल के लिए खूब पसंद किया जाता है। फिल्मों के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक समय था जब उनका नाम टाइगर श्रॉफ के साथ खूब जोड़ा जाता था। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। लेकिन क्या आपको पता है कि टाइगर से पहले दिशा पाटनी एक और एक्टर को डेट कर चुकी हैं? और उस रिश्ते का अंत एक हैरान कर देने वाले राज के सामने आने के बाद हुआ था।
दिशा पाटनी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उसी दौरान उनकी मुलाकात टीवी एक्टर पार्थ समथान से हुई, जो बाद में ‘कसौटी जिंदगी की 2’ से फेमस हुए। शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। साल 2013 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। वे कई पार्टियों में साथ नजर आते थे।
काफी समय तक दोनों का रिश्ता ठीक चला, लेकिन फिर एक ऐसी खबर सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्थ समथान उस समय एक गे रिलेशनशिप में भी थे। उनका नाम मशहूर टीवी प्रोड्यूसर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता के साथ जुड़ा। दोनों की कई फोटोज भी सामने आईं। दिशा ने पार्थ और विकास को रंगे हाथ पकड़ा, कहा जाता है कि दिशा ने एक दिन पार्थ और विकास को ऐसी हालत में पकड़ लिया, जिससे उन्हें सच का पता चल गया। इसके बाद भी दिशा ने पार्थ को माफ कर दिया और उन्हें दूसरा मौका दिया। लेकिन करीब चार महीने बाद फिर से वही बात सामने आई, जब दिशा ने दोबारा पार्थ को विकास के साथ देख लिया। इसके बाद दिशा ने यह रिश्ता हमेशा के लिए खत्म कर दिया।
