Urfi Javed : अपने अतरंगी और बोल्ड फैशन स्टाइल को लेकर आये दिन चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनका लुक नहीं, बल्कि एक ऐसी घटना है, जिसमें वे पब्लिक अपीयरेंस के दौरान काफी अनकंफर्टेबल हो गईं। दरअसल, हाल ही में उर्फी को मुंबई में स्पॉट किया गया। उन्होंने काले रंग की हुडी पहन रखी थी, जिस पर ‘The Traitor’ लिखा था। जब वह अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ रही थीं, तो वहां मौजूद फैन्स ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उर्फी को भीड़ से बचना मुश्किल हो गया। वह बार-बार कहती नजर आईं- “धक्का मत दो, जाने दो।” यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
फैशन सेंस को लेकर फिर छाईं उर्फी हाल ही में उर्फी एक ब्लैक वन-शोल्डर ड्रेस में नजर आई थीं, जिस पर नीले रंग की सुंदर तितलियों की डिजाइन थी। ड्रेस इतनी खूबसूरत थी कि लोग इसे देखकर दंग रह गए। इस लुक ने सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोरीं।
