Pushpa 2 : अल्लू अर्जुन आज की तारीख़ में सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। नेशनल अवॉर्ड जीतने से लेकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने तक, उन्होंने हर मोर्चे पर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ की ज़बरदस्त कामयाबी से उन्होंने सिनेमाघरों में तूफान खड़ा कर दिया, और अब टीवी पर भी उनका जलवा बरकरार है , जहाँ उन्होंने 5.1 की शानदार TVR रेटिंग के साथ टॉप पोजिशन हासिल की है। Also Read शादी के पहले से प्रेग्नेंट हैं हिना खान? दुल्हन बनने के महज 10 दिनों बाद बेबी बंप देख मचा बवाल, क्या है सच्चाई बड़े पर्दे पर रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर। छोटे पर्दे पर भी रिकॉर्डतोड़ धमाका।
सच में, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल ने एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है, और इस बार मुकाबले में सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर को भी पीछे छोड़ दिया है। 5.1 की ज़बरदस्त TVR रेटिंग के साथ फिल्म ने देश की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली T20 लीग को भी मात दे दी, जिसकी एवरेज रेटिंग 3.9 रही। यह वाकई फिल्म की जर्नी का बेहद खास मुकाम है। यह अल्लू अर्जुन के जादू की ताकत है, जो हर प्लेटफॉर्म पर गूंज रहा है।
