Don 3 : रणवीर सिंह की बहुचर्चित और प्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ में कियारा आडवाणी के बाहर होने के बाद अब कृति सेनन के शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें लेडी डॉन कहकर बुलाया जा रहा है।
एक खबर के मुताबिक, कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी की वजह से फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ दी है। अब सोशल मीडिया पर कृति सेनन को ‘लेडी डॉन’ कहे जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पैपराजी कृति की तस्वीरें लेते हुए उन्हें ‘लेडी डॉन’ कहकर बुलाते हैं, जिस पर कृति मुस्कुरा देती हैं। इस रिएक्शन ने फैंस को यकीन दिलाया कि कृति फिल्म में हो सकती हैं।
