Dipika Kakar : टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर की सर्जरी के बाद रिकवरी फेज में हैं। हाल ही में शोएब इब्राहिम के व्लॉग में दीपिका ने पहली बार अपनी गर्दन के सर्जरी मार्क्स दिखाए। शोएब ने बताया कि दीपिका की हालत अब धीरे-धीरे बेहतर हो रही है, लेकिन अभी भी उन्हें दर्द है। उनकी गर्दन से पट्टी हट चुकी है और वहां सर्जरी के निशान साफ नजर आ रहे हैं। साथ ही, वहां रैशेज भी हैं।
दीपिका ने बताया कि उन्होंने 12 दिन बाद अपने बाल धोए हैं। बाल धोने के बाद उन्हें फ्रेशनेस महसूस हुई। वहीं हाल ही में दीपिका ने सर्जरी के बाद अपना पहला व्लॉग भी शूट किया। उन्होंने कहा, “मैं घर पर हूं, सब मेरे पास हैं। रूहान पास है। मुझे बहुत प्यार मिला है।”
दीपिका कक्कड़ की 3 जून को सेकेंड स्टेज लिवर कैंसर की 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई। वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। सर्जरी के 11 दिन बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिला।
