Bollywood News: इमरान हाशमी की ये धांसू रिलीज़ को तैयार है। यह फिल्म OTT पर इस महीने रिलीज होने जा रही है 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म Ground Zero, जिसमें इमरान हाशमी निभा रहे हैं एक जांबाज BSF अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे का रोल।
यह फिल्म एक सच्चे मिशन पर आधारित है जिसमें 2001 संसद हमला और 2002 अक्षरधाम हमले के मास्टरमाइंड गाजी बाबा का अंत किया गया था।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी उस BSF मिशन पर आधारित है, जिसे कश्मीर में अंजाम दिया गया था। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक BSF अफसर नरेंद्र नाथ धर दुबे (इमरान हाशमी) देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है। उसका मिशन है – भारत के सबसे खतरनाक आतंकवादी गाजी बाबा को खत्म करना। यह फिल्म सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं, बल्कि देशभक्ति, बलिदान और मेंटल स्ट्रगल की कहानी है।
दमदार स्टारकास्ट
इस फिल्म की स्टारकास्ट काफी दमदार है। इस फिल्म में आपको नजर आएंगे- इमरान हाशमी इमरान हाशमी (नरेंद्र नाथ धर दुबे), साई तम्हणकर (जया दुबे), जोया हुसैन (आदिला), दीपक परमेश (बीनू रामचंद्र), मुकेश तिवारी (संजीव शर्मा), रॉकी रैना (गाजी बाबा), ललित प्रभाकर (प्रवीण), राहुल वोहरा (ध्यान), एकलव्य (चंद खान) आदि
फिल्म के बारे में
ग्राउंड जीरो को डायरेक्ट किया है तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने, इस फिल्म के राइटर हैं प्रियदर्शी श्रीवास्तव और संचित गुप्ता। वहीं, इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है- रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, अर्हान बगाती, संदीप सिधवानी ने। Excel Entertainment, Talisman Films, Dreamzkrraft Entertainment के बैनर तले ये फिल्म बनी है।
क्यों देखें Ground Zero?
ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म में आतंक के खिलाफ भारत की रीयल फाइट को दिखाया गया है। इमरान हाशमी ने इस फिल्म में अब तक की सबसे इंटेंस परफॉर्मेंस दी है। इसमें हाई वॉल्यूम एक्शन और इमोशनल कनेक्शन के साथ-साथ दमदार डायलॉग्स और कमाल की सिनेमैटोग्राफी भी हुई है।
