bollywood News : आर माधवन के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। नेटफ्लिक्स पर उनकी एक और रोमांटिक फिल्म तहलका मचाने को तैयार है। इस बार आर. माधवन और फातिमा सना शेख की जोड़ी लवर्स के दिलों को छूने आ रही है अपनी नई फिल्म ‘आप जैसा कोई’ में।
फिल्म का ट्रेलर अभी सामने नहीं आया है, लेकिन पहली झलक ने ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। पोस्टर में दोनों एक बेंच पर बैठे हैं और एक-दूसरे को प्यार भरी मुस्कान से देखते नजर आ रहे हैं।
‘आप जैसा कोई’ दिल को छू जाने वाली प्रेम कहानी है, जिसमें आर. माधवन बने हैं एक इंट्रोवर्ट संस्कृत के टीचर और फातिमा सना शेख हैं एक जोशीली फ्रेंच टीचर। दोनों की दुनिया अलग-अलग है, लेकिन प्यार कब और कैसे हो जाता है, यह कोई नहीं जानता। यह फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि इसमें दिखाया गया है कि कैसे आज की दुनिया में प्यार, सेल्फ एक्सेप्टेंस और रिश्तों की परिभाषा बदल रही है।
इस फिल्म में R. माधवन और फातिमा की नई केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। साथ ही फिल्म में मॉडर्न और रियलिस्टिक लव स्टोरी का टच भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म में दिखाए जाएंगे रिलेशनशिप, इमोशन और सेल्फ-अवेयरनेस जैसे गहरे टॉपिक्स।
