Bollywood News : जैस्मीन भसीन अपने सीरियल्स और टीवी शोज के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा वो अपनी तस्वीरें और वीडियोज को लेकर भी छाई रहती हैं। लेकिन अब एक वीडियो केस सामने आने के बाद उनपर एक आरोप लगा है जिसपर उन्होने तपाक से जवाब दिया है। बीते कुछ समय से देखा गया है कि वो अक्सर लिप जॉब करवाने के बारे में बातें करती रही हैं।
इसी को लेकर अब एक वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आया लोगों ने सवाल पूछने शुरु कर दिए। दरअसल एक वीडियो में लिप्सिंक करती दिख रही हैं और ऐसे में उनके लुक्स और होठों को देखकर फैंस को लगा कि उन्होने इसमें कुछ करवाया है।
जैस्मीन भसीन ने दिया जवाब वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्ट्रेस को लेकर एक यूजर ने लिखा, ”जैस्मीन ने ऊपर लिप्स में इंजेक्शन लगाया है।” जैस्मीन ने इसको लेकर जवाब दिया है कि, ”इंजेक्शन नहीं फिल्टर है।” इसके बाद और भी यूजर्स और फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग जैस्मीन को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं तो उनके बचाव में हैं। जैस्मीन भसीन की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग हैं। इन सबके अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों का हिस्सा रहती हैं। जैस्मीन भसीन अली गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर किसी ना किसी इवेंट पर एक साथ नजर आते रहते हैं।
