Bollywood News : आमिर खान की फिल्म सितारे जमीं पर कल रिलीज हो गयी। इस फिल्म के रिलीज के एक दिन पहले आमिर खान ने इसका शानदार स्क्रीनिंग रखी थी। इस मौके पर सलमान खान, शाहरुख खान और जूही चावला समेत कई दिग्गज सितारे नजर आए थे। लेकिन इन सबके बीच आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। प्यार किया तो डरना क्या स्टाइल में आमिर खान ने गौरी का हाथ थामा और बेटे आजाद के साथ पोज दिए।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से आमिर खान ने गौरी को स्टेज पर बुलाया और उनका हाथ थाम लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है और लोग आमिर खान की तारीफ कर रहे हैं। साड़ी में ढाया कहर आमिर खान की होने वाली तीसरी पत्नी गौरी की बात करें इस दौरान उन्होने साड़ी पहनी थी। गौरी इस लुक में कमाल की लग रहीं थीं। आमिर खान की बात करें तो उन्होने कैजुअल शेरवानी पहनी हुई थी। इसके अलावा बेटे आजा ने कोट पैंट पहना हुआ था। स्क्रीनिंग में हंसते मुस्कुराते आमिर और गौरी को देख लोगों का कहना है कि आमिर के साथ उनकी जोड़ी शानदार होने वाली है। हालांकि इस स्क्रीनिंग पर आमिर खान की दोनों पूर्व पत्नियां मिसिंग थे लोगों का लगा था कि किरण राव आएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
