Bollywood News : पाकिस्तान से एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पाकिस्तान की दिग्गज अदाकारा आयशा खान का निधन हो गया है और उनकी डेड बॉडी 7 दिनों तक उनके ही घर में सड़ती रही। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद उनकी मौत की दुखद जानकारी सामने आई। आयशा खान कराची के गुलशन-ए-इकबाल इलाके में अपने अपार्टमेंट में रहा करती थीं और उसी फ्लैट से उनका शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लोगों का मानना है कि उनका शव सात दिनों से फ्लैट के अंदर था।
पुलिस के अनुसार, अपार्टमेंट से बदबू आने के बाद मृतक के पड़ोसियों ने उन्हें इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि अभिनेत्री की हत्या कर दी गई है और शव को मेडिकल-कानूनी फॉर्मेलिटीज के लिए जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर भेज दिया गया है। इसके बाद, उसके परिवार के अनुरोध पर, शव को पोस्टमार्टम के लिए सोहराब गोथ स्थित एधी फाउंडेशन के शवगृह में ले जाया गया। पुलिस के हवाले से कहा गया है कि जब आयशा का शव मिला तो वह करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. फारुख रजा ने बताया, “स्टेशन हाउस ऑफिसर के अनुसार, उनकी मौत स्वाभाविक रूप से हुई है, उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए अस्पताल ले जाया गया। कराची पुलिस सर्जन डॉ. सुम्मैया सैयद ने कहा कि अधिकारी अभिनेत्री के बेटे के आने का इंतजार कर रहे हैं, तब तक शव को फिलहाल मुर्दाघर में रखा गया है।
