Bollywood News : बी टाउन की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस का नाम लेते ही माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय को जरूर याद किया जाता है। ये दोनों ही एक्ट्रेस सबसे खूबसूरत हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक शो में माधुरी दीक्षित के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।
वीडियो के बारे में एक फेमस इंटरनेशनल शो में भारतीय ऑरिजिन के एक्टर ने माधुरी दीक्षित को लेकर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था। इंटरनेशनल शो ‘द बिग बैंग थ्योरी’ का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- “‘द बिग बैंग थ्योरी’ सीजन 4 के एपिसोड 17 जिसका नाम ‘द टोस्ट डेरिवेशन’ है, वो साल 2009 में रिलीज हुआ था। इस एपिसोड में एक लाइन मजाक के तौर पर कही गई थी, लेकिन 14 साल बाद जब यह सोशल मीडिया पर दोबारा सामने आई, तो इसे नस्लभेदी और रंगभेदी बताया गया और काफी ट्रोलिंग हुई।”
इस कैप्शन में आगे लिखा गया- “लेकिन ज्यादातर लोग जो बात मिस कर जाते हैं, वो ये है- जो गाना उस सीन में बज रहा है, वो दरअसल उस फिल्म से है ही नहीं जिसमें ऐश्वर्या राय थीं। वह गाना ‘कहो ना… प्यार है’ फिल्म से है, जिसमें अमीषा पटेल ने काम किया था। यानी ना सिर्फ मजाक आपत्तिजनक था, बल्कि उसमें जो संदर्भ दिया गया था, वो भी पूरी तरह गलत था।” लेकिन इस वीडियो की सच्चाई की बात करें तो ये ‘द बिग बैंग थ्योरी’ के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड का वीडियो है।
इस वीडियो में शेल्डन का किरदार निभाने वाले जिम पारसन पूछते हैं कि ये ऐश्वर्या राय है ना… तो वो राज का रोल निभाने वाले कुणाल नय्यर कहते हैं- ‘हां, वो कितनी खूबसूरत है। है ना?’ जिस पर शेल्डन ने कहा कि मुझे लगा कि वो माधुरी दीक्षित है। लेकिन मजे की बात तो यह है कि टीवी पर ‘कहो ना प्यार है’ का टाइटल ट्रैक बज रहा होता है, जिसमें ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल लीड रोल में थे।
