Bollywood News : ‘जवानी जानेमन’ और सेक्रेड गेम्स जैसी फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री कुब्रा सैत ने हाल ही में अपने अबॉर्शन को लेकर बात की है। उनकी उम्र 41 साल की है और आपको बता दें कि वह एक वन नाइट स्टैंड के बाद में प्रेग्नेंट हो गई थी। इस बात का एक्ट्रेस ने खुद ही खुलासा किया।
कुब्रा सैत ने यह भी बताया कि इसके बाद में अबॉर्शन कराना उनकी खुद की मर्जी थी और वह बच्चा चाहती ही नहीं थी। उन्हें डर लग रहा था और इसके बावजूद भी उन्होंने इस प्रोसीजर को अकेले करवाया और इस बारे में किसी को भी नहीं बताया।
कुब्रा सैत ने बताया कि “मैं खुद को इस काबिल बना पाई हूं कि अपने लिए एक फैसला ले पाऊं। जो मैंने किया है वह पूरी तरीके से सही था और मैंने खुद का ही साथ दिया है। अपने फैसले की मुझे इज्जत भी है। मैं स्टीरियोटाइप पैटर्न को तोड़ने में कामयाब हुई और उस सामाजिक बंधन से भी निकलने में सफल रही।”
एक्ट्रेस ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि “अबॉर्शन के लिए मैं खुद ही गई थी वो भी अकेले। कोई भी मेरे साथ में नहीं गया था और इस पूरे प्रोसीजर से मैंने अकेले ही सामना किया।” कुब्रा सैत के करियर की बात करें तो उनको जवानी जानेमन और सैक्रेड गेम्स जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है और अभी वह सिंगल है।
