Urfi Javed Podcast: मशहूर अभिनेता गोविंदा ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ को लेकर कुछ ऐसा दावा किया था जो कि आज तक उनका पीछा नहीं छोड़ता है। दरअसल उन्होने कहा था कि ये जेम्स कैमरन की जबरदस्त फिल्म पहले उनको ऑफर हुई थी लेकिन उन्होने करने से मना कर दिया था।
जी हां, वो दिन है और आज का दिन, गोविंदा के इस बयान पर अक्सर मीम्स बनते हैं और लोग उनका मजाक बनाते हैं। हालांकि सच्चाई क्या है ये किसी को नहीं पता है।
लेकिन हद तो तब हो गई जब उर्फी जावेद के साथ मिलकर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी इसपर गोविंदा को रोस्ट कर दिया। इस दौरान उनका कहना था कि, मैं 40 साल से गोविंदा के साथ हूं मुझे पता नहीं कब ऑफर हुई थी। ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
उर्फी ने पूछा था अवतार वाला सवाल अपने फैशन को लेकर मशहूर उर्फी जावेद के पॉडकास्ट में सुनीता आहूजा मौजूद थीं। उर्फी जावेद ने पूछा, ”एक गोविंदा जी का वो मीम बहुत वायरल हुआ था, उन्होने बोला था कि अवतार पहले मुझे ऑफर हुई थी।” सुनीता ने कहा, ”अरे यार मुझे पता नहीं कि कब ऑफर हुई, 40 साल तो मुझे हो गए गोविंदा के साथ। ये अवतार का ट्रैक्टर कब आया मुझे नहीं मालूम।”
