War 2 : बॉलीवुड के सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित एक्शन फ्रेंचाइजी में से एक ‘वॉर’ का सीक्वल ‘वॉर 2’ इन दिनों फिर सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के तीन जबरदस्त पोस्टर रिलीज किए हैं, जिसने फैंस का उत्साह और भी बढ़ा दिया है। इन पोस्टरों में फिल्म के तीनों लीड कलाकार – ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर – अपने एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।
ऋतिक रोशन का पोस्टर बेहद इंटेंस और फोकस्ड लुक के साथ सामने आया है। उनका चेहरा क्लोज-अप में दिखाया गया है और उनके हाथ में एक धारदार चाकू है, जो उनके किरदार की गंभीरता और मिशन को दर्शाता है। वह एक बार फिर फिल्म में मेजर कबीर धालीवाल की भूमिका निभा रहे हैं।
वहीं, साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं और उनका एक्शन अवतार भी काफी प्रभावशाली है। पोस्टर में वह हथियार के साथ नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर गुस्से और जुनून की झलक साफ देखी जा सकती है।
