Ankita Lokhande : टेलीविजन स्टार अंकिता लोखंडे किसी पहचान कि मोहताज नहीं। वे अपने बिंदास अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। इसके साथ ही शादी के बाद से ही अंकिता लोखंडे अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी छाई रहती है। अंकिता लोखंडे की सासू मां के साथ साथ उनके फैंस को अंकिता लोखंडे विकी जैन की प्रेग्नेंसी का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। वहीं अब 40 की उम्र में अंकिता ने रियलिटी शो में बेहद दिलचस्प अंदाज में अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। विकी और अंकिता को इन दिनों शो लाफ्टर शेफ में देखा जा रहा है।
शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अंकिता एक गुड न्यूज देती नजर आ रही हैं। कृष्णा अभिषेक अंकिता के साथ से एक इंग्रीडियंट भा जाते हैं। अंकिता उसे लेने के लिए उनके पीछे भागती हैं। भागते-भागते अंकिता कहती हैं, ‘मैं प्रेग्नेंट हूं। मैं भाग नहीं सकती।’ ये सुनकर सभी शॉक्ड हो जाते हैं। कृष्णा अभिषेक पूछते हैं- सच्ची में? तो अंकिता मुस्कुराने लगती हैं। फिर कृष्णा अभिषेक गाना गाते हैं- आज हमारे घर में आ रहा लल्ला है। ये सुनकर करण कुंद्रा भी शॉक्ड हो जाते हैं।
