Bollywood News : काजोल की नई फिल्म ‘मां’ कल यानी 27 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह एक माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन विशाल फुरिया ने किया है। फिल्म को लेकर अब तक दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जबसे फिल्म का ऐलान हुई था, तबसे ही लोग काजोल को इस नए अंदाज में देखने के लिए एक्साइटेड थे। फिल्म में उनके साथ इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय और जितिन गुलाटी जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इसे देवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
फिल्म को थिएटर्स में रिलीज़ के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। आमतौर पर कोई भी फिल्म 45 से 60 दिनों के अंदर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ जाती है। यानी अगर आपने सिनेमाघरों में इसे मिस कर दिया, तो कुछ समय बाद आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में काजोल के अलावा दिब्येंदु भट्टाचार्य, खेरीन शर्मा, गोपाल सिंह, सूर्यासिखा दास, यानिया भारद्वाज और रूपकथा चक्रवर्ती जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं।
