Bollywood News : अगर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस का नाम लिया जाए तो सबसे पहले दीपिका और कैटरीना का नाम आएगा। इन दोनों की फिल्मोग्राफी कमाल की है और अपने काम से ही इन्होंने अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हासिल की है।
दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ दोनों ही शादीशुदा है। दीपिका पादुकोण ने जहां 14 नवंबर 2018 में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से शादी की थी। वहीं कैटरीना कैफ ने साल 2021 में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल से शादी की थी। दोनों अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। लेकिन इस बीच कैटरीना और दीपिका की कुछ फोटोज वायरल हो रही है।
दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज के कैप्शन में बताया गया है कि ये बनारस की फोटोज हैं। दोनों एक साथ काफी खुश भी नजर आ रही हैं। लेकिन इससे पहले कि आप इन फोटोज को सच मानें तो उससे पहले बता दें कि ये फोटोज असली नहीं है… बल्कि AI द्वारा जनरेटेड है। दीपिका पादुकोण की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पिछले साल एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने ‘दुआ’ रखा है। रणवीर और दीपिका ने अब तक बेटी की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है लेकिन उनकी फैमिली लाइफ को लेकर लोग बहुत एक्साइटेड रहते हैं।
