Bollywood News : बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस में से एक इलियाना डिक्रूज ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रहीं इलियाना ने बताया है कि वह दूसरी बार मां बन गई हैं। यह जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी, जहां उन्होंने अपने न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक फैंस को दिखाई।
इलियाना ने इंस्टाग्राम पर बच्चे की एक ब्लर फोटो शेयर की और लिखा, “मेरे दिल भरे हुए हैं…” इस पोस्ट में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे का नाम भी बताया है, हालांकि पूरा नाम उन्होंने अभी रिवील नहीं किया है। फैंस और सेलेब्स दोनों ही उनकी इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
