Bollywood News : ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं और ‘बिग बॉस 13’ की चर्चित कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात अचानक निधन हो गया। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था। देर रात उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अगले दिन यानी शनिवार, 28 जून को उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया।
इस दुखद मौके पर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से कई जाने-माने चेहरे पहुंचे और शेफाली को नम आंखों से आखिरी विदाई दी। लेकिन इस दौरान एक शख्स की कमी सबको खली – और वो थे शेफाली के पहले पति हरमीत सिंह।
आखिर क्यों नहीं पहुंचे हरमीत सिंह? हरमीत सिंह, जो ‘मीट ब्रदर्स’ म्यूजिक जोड़ी का हिस्सा हैं और कई सुपरहिट गानों के लिए मशहूर हैं, शेफाली के पहले पति रह चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वो इस समय यूरोप में हैं और इस वजह से शेफाली के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए।
