Shefali Jariwala : 27 जून 2025 को एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया। महज 42 साल की उम्र में इस तरह चले जाना हर किसी के लिए चौंकाने वाला है। उनकी मौत की वजह को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि शेफाली जरीवाला खुद को यंग रखने के लिए एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट्स ले रही थीं, लेकिन अभी तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है, इसलिए कुछ भी साफ नहीं कहा जा सकता।
इस दुखद मौके पर शेफाली की करीबी दोस्त पूजा घई ने विक्की ललवानी के साथ एक इंटरव्यू में उनके आखिरी दिनों के बारे में बताया।
‘वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जैसे कुछ हुआ ही नहीं’ पूजा घई ने बताया कि जिस दिन शेफाली का निधन हुआ, उस दिन उन्होंने विटामिन C की IV ड्रिप ली थी। यह आजकल आम बात मानी जाती है। पूजा ने कहा- ‘आजकल हर कोई विटामिन C लेता है- कोई टैबलेट से, तो कोई IV ड्रिप से। COVID के बाद तो यह और भी आम हो गया है। मैं खुद भी लेती हूं। शेफाली ने भी वही किया जो बाकी लोग करते हैं। लेकिन अफसोस कि उस दिन शायद वक्त ही खराब था।’
पूजा ने यह भी बताया कि शेफाली का प्रोफेशन ऐसा था, जिसमें हमेशा अच्छे दिखना जरूरी होता है। उन्होंने कहा- ‘शेफाली बहुत प्रोफेशनल थी। वो हमेशा फिट और खूबसूरत दिखना चाहती थी और सच में वो दिखती भी थीं। जब मैं उन्हें अंतिम दर्शन के लिए देखने गई, तो यकीन नहीं हुआ… वो अब भी बेहद सुंदर लग रही थीं। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वो अब हमारे बीच नहीं हैं। उनको आखिरी बार देखने वाला पल दिल तोड़ देने वाला था।’
