Bollywood News : भारतीय माइथोलॉजिकल सिनेमा की वापसी अब पहले से अधिक भव्य स्तर पर हो रही है। निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस फिल्म की पहली झलक 3 जुलाई 2025 को रिलीज की जाएगी और उससे पहले ही यह फिल्म अपने भारी भरकम बजट के कारण सुर्खियों में छा गई है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण पार्ट 1’ का बजट लगभग 100 मिलियन डॉलर, यानी लगभग ₹835 करोड़ रुपये है। इस आंकड़े के साथ यह फिल्म भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बन चुकी है।
‘कल्कि 2898 AD’ का बजट लगभग ₹600 करोड़ था, जबकि ‘RRR’ और ‘आदिपुरुष’ दोनों ही लगभग ₹550 करोड़ के बजट में तैयार की गई थीं। ये सभी फिल्में अब तक भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल थीं, लेकिन ‘रामायण पार्ट 1’ ने इन सभी को पीछे छोड़ दिया है।
लेकिन अब ‘रामायण पार्ट 1’ ने इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी बजट वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस फिल्म का भारी-भरकम बजट मुख्य रूप से दो अहम कारणों से है पहला, इसमें अत्याधुनिक और उच्च स्तरीय वीएफएक्स तकनीक का भरपूर उपयोग किया जा रहा है, जिससे हर दृश्य को भव्य और यथार्थवादी बनाने की कोशिश की जा रही है। दूसरा, फिल्म में देशभर से चुनी गई मेगा स्टारकास्ट शामिल है, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रकुल प्रीत सिंह जैसे बड़े सितारे मौजूद हैं।
‘रामायण’ को दो भागों में बनाया जा रहा है, और इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज़ होने की संभावना है। नितेश तिवारी इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद सजग हैं और इसे भारतीय माइथोलॉजी पर आधारित एक विजुअल मास्टरपीस बनाने की योजना है।
