Bollywood News : सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ तो सभी को याद होगी, इस फिल्म से बाल कलाकार के तौर पर शुरुआत करने वाली हर्षाली मल्होत्रा, जो ‘मुन्नी’ के किरदार से मशहूर हुईं, अब बड़ी हो गई हैं। वह अपनी दूसरी फिल्म करने जा रही हैं। अपनी नई फ़िल्म में हर्षाली मल्होत्रा 65 साल के एक्टर के साथ काम करेंगी।
‘बजरंगी भाईजान’ में हर्षाली ने सिर्फ सात साल की उम्र में सलमान खान के साथ काम किया और वह फैंस की पसंदीदा बन गईं। इस फिल्म में उनका एक भी डायलॉग नहीं था, फिर भी उन्हें खूब प्यार मिला। अब दस साल बाद हर्षाली फिर से पर्दे पर लौट रही हैं। बजरंगी भाईजान में मुन्नी का रोल निभाने के बाद वह लोगो के दिलों में राज करने लगी।
हर्षाली मल्होत्रा को साउथ की फिल्म ‘अखंडा 2’ में मुख्य भूमिका मिली है। इसमें वह ‘बसंत सनी’ नाम की लड़की का किरदार निभाती नजर आएंगी। हर्षाली ने खुद इसका पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म है। ‘अखंडा 2’ में साउथ के सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण भी अहम रोल में नजर आएंगे। पहले पार्ट ‘अखंडा’ में नंदामुरी को डबल रोल में देखा गया था। हर्षाली 17 साल की हैं और ‘अखंडा 2’ उनकी पहली तेलुगु फिल्म है। इसके अलावा, वह टीवी शो ‘कुबूल है’ और ‘लौट आओ तृषा’ में भी काम कर चुकी हैं।
