Bollywood News : माँ बनना हर औरत के लिए खूबसरत होता है चाहे वो आम औरत हो चाहे सेलिब्रिटी। कन्नड़ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री भावना रेमन्ना 40 साल की उम्र में अपनी ज़िंदगी का एक नया और खूबसूरत अध्याय शुरू करने वाली हैं। भावना जुड़वां बच्चों की माँ बनने वाली हैं और सबसे खास बात यह है कि वह यह सफर एक अकेली महिला के तौर पर तय कर रही हैं।
जी हाँ, भावना ने आईवीएफ (IVF) तकनीक की मदद से गर्भधारण किया है। उन्होंने खुद बताया कि यह सफर कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन परिवार के भरपूर साथ और प्यार ने इसे आसान बना दिया। यह वाकई काबिल-ए-तारीफ है कि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन जैसी आधुनिक तकनीक ने कई महिलाओं के माँ बनने के सपने को साकार किया है।
