Bollywood News : बॉलीवुड स्टार कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज़ का ऐलान किया है। राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी से फैंस को सरप्राइज दे दिया है। राजकुमार राव बहुत जल्द पापा बनने वाले हैं। कपल के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनते हैं उनके फैंस उन्हें भर-भरकर बधाईयां दे रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी कपल को मुबारकबाद दे रहे हैं।राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट किया है। इसमें एक पोस्टर है जिसमें बच्चे का झूला दिख रहा है और इसके साथ लिखा है- ‘बेबी ऑन द वे (Baby On The Way)।’ पोस्ट के साथ राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा- ‘एक्साइटेड हूं।’
