Bollywood News : टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने जब अपने लिवर कैंसर की खबर लोगों के साथ शेयर की थी, तो हर कोई शॉक्ड रह गया। उन्हें लिवर कैंसर स्टेज-2 था, जिसकी जानकारी मिलते ही उनका और उनके परिवार का दिल टूट गया। हालांकि इस मुश्किल समय में उनके पति शोएब इब्राहिम और पूरा परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा रहा। दीपिका की अब तक चल रही दवाइयां करीब डेढ़ महीने पहले दीपिका की लिवर सर्जरी हुई थी, जो सक्सेसफुल रही।
इस सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने करीब 14 घंटे लंबे ऑपरेशन में ट्यूमर को हटा दिया। अब दीपिका की तबीयत पहले से बेहतर है, लेकिन उनकी दवाइयां अभी भी चल रही हैं क्योंकि डॉक्टरों का मानना है कि दोबारा कैंसर हो सकता है।
दीपिका के इलाज का असर परिवार पर पड़ रहा दीपिका और शोएब अपने व्लॉग्स के जरिए लगातार फैन्स को हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। एक व्लॉग में शोएब ने बताया कि कैसे दीपिका के इलाज के चलते परिवार को कई प्लान्स कैंसल करने पड़े। इस पर दीपिका को बुरा लगा, लेकिन शोएब ने प्यार से उन्हें समझाया कि उनकी सेहत सबसे ज्यादा जरूरी है। कंधे पर हो रहा था दर्द हाल ही में दीपिका ने एक और हेल्थ अपडेट दिया।
उन्होंने बताया कि उन्हें मैमोग्राफी करवानी पड़ी क्योंकि उनके बाएं कंधे में लगातार दर्द हो रहा था। ये दर्द उन्हें जनवरी से महसूस हो रहा था, जब वह ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ कर रही थीं। पहले उन्हें यह मामूली लगा, लेकिन जब दर्द बढ़ा तो डॉक्टर से जांच करवाई गई।
डॉक्टर ने दी मैमोग्राफी की सलाह जांच में पता चला कि उनके लिम्फ नोड्स बढ़ गए हैं और ये परेशानी उनके बाएं स्तन तक भी पहुंच गई थी। हालांकि बाद में डॉक्टरों ने साफ किया कि यह दर्द मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से था, कैंसर नहीं। फिर भी डॉक्टरों ने सावधानी के तौर पर दोबारा मैमोग्राफी कराने की सलाह दी। दीपिका ने अपने व्लॉग में कहा- “मेरी सर्जरी को अब करीब डेढ़ महीना हो चुका है। उस दौरान जो दर्द था, वह अब वापस नहीं आया है। फिर भी, डॉक्टर श्वेता ने एहतियातन कहा कि एक बार और चेकअप कर लिया जाए ताकि हम क्लैरिटी मिल सके।”
