Bollywood News : मलाइका अरोड़ा वर्कफ्रंट से समय मिलते ही मलाइका दुनिया की खूबसूरत जगहों पर वेकेशन के लिए निकल पड़ती हैं। कभी अपने बॉयफ्रेंड तो कभी गर्ल गैंग। मलाइका के वेकेशन पार्टनर और लोकेशन बदलती रहती हैं। इस बार मलाइका का वेकेशन पार्टनर है उनका बेटा अरहान खान।
मलाइका अरोड़ा इन दिनों इटली के फ्लोरेंस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस दौरान उनका बेटा अरहान खान उनके साथ है और दोनों खूबसूरत जगह और नजारों का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। मलाइका ने एक बार फिर से कुछ तस्वीरों की सीरीज फैंस के साथ शेयर की है दो कि आग की तरह वायरल हो रही है।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती है। अब मलाइका की ये लेटेस्ट तस्वीरें खूब गर्दा उड़ा रही हैं। मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट का कमेंट सेक्शन पटा दिखाई दे रहा है। एक यूजर ने मलाइका के इस वेकेशन का नाजायज तक कह दिया है।
