Shahrukh Khan : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों का फैन्स को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। बैक टू बैक हिट फिल्में देने के बाद अब किंग खान अपनी दूसरी फिल्म की तैयारी में लग गए हैं। उनकी यह फिल्म एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसके लिए वह पिछले साल से ही तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन अब फिलहाल तो इसी फिल्म के सेट से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।
बताया जा रहा है कि शाहरुख खान को सेट पर चोट लग गई है। जिस वजह से एक्टर को अस्पताल ले जाया गया है। शाहरुख खान को सेट पर लगी गंभीर चोट रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान को गंभीर चोट लगी है। जिस वजह से उन्हें लंबा आराम करना पड़ सकता है। फिलहाल तो डॉक्टर ने उन्हें एक महीने आराम करने की सलाह दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग खान को चोट लगी है।
इस बात का खुलासा किया गया है, लेकिन कहां लगी है और कितनी गंभीर चोट है इस बात को गुप्त रखा गया है। बताया यह भी जा रहा है कि किंग खान अपने इलाज के लिए अमेरिका रवाना होंगे। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से किंग खान को कई चोटें लग चुकी हैं। शूटिंग के दौरान किंग खान कई बार घायल हो चुके हैं।
