Urfi Javed : उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर विवादों में रहती हैं। उर्फी जावेद अपनी ड्रेसेस के साथ साथ लुक्स के साथ भी तमाम एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। अब उर्फी जावेद ने एक एक बार फिर से चेहरे को आकर्षित करने के लिए लिप्स पर कुछ ट्रीटमेंट लेती दिखाई दी हैं।
इस दौरान उर्फी के होंठ बुरी तरह से सूज चुके हैं। उर्फी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उर्फी पैपराजी से छुपती छुपाती भागती दिखाई दे रही हैं। सामने आए वीडियो में उर्फी चेहरे पर मास्क लगाए होंठो को कवर किए आनन फानन में गाड़ी की ओर बैठती दिखाई दे रही हैं।
इस दौरान पैपराजी से वो बताती हैं कि उनके होंठ सूज गए हैं। अब उर्फी के फैंस को उनकी काफी चिंता सता रही हैं। इसके साथ ही कुछ लोग उर्फी का नया लुक देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब उर्फी अपने लुक के साथ ऐसा कुछ ऐक्सपेरिमेंट करती दिखाई दे रही हैं बल्कि इससे पहले भी उर्फी कई बार फिलर्स कराती दिखाई दे चुकी हैं।
