Bollywood News : अनुपम खेर और किरण खेर की प्रेम कहानी से हर कोई वाकिफ है। दोनों एक दूसरे से रिश्ते में 40 सालों से बंधे हुए हैं। दोनों का बॉन्ड और दोनों की प्रेम कहानी की दात दी जाती है। दोनों पब्लिक एरिया में तो कम देखे जाते हैं, लेकिन हाल ही में अनुपम खेर की आई फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की स्क्रीनिंग के दौरान दोनों को साथ देखा गया। इस खास मौके पर अनुपम खेर पत्नी का हाथ पकड़कर उन्हें पोज दिलवाते नजर आए। हमेशा की तरह इस बार भी दोनों की जोड़ी ने फैन्स का दिल जीत लिया।
इतना स्ट्रांग बॉन्ड होने के बाद भी अनुपम खेर ने पत्नी और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर फैन्स हैरान रह गए हैं। दरअसल फिल्मफेयर से बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा- किरण खेर और वह दोनों अलग-अलग कमरों में सोते हैं। उन्होंने आगे कहा कि किरण खेर कभी-कभी बहुत मुंहफट हो जाती हैं, लेकिन बाद में मुझे एहसास होता है कि वह अपनी जगह ठीक हैं।
वहीं आगे अनुपम खेर ने अपने अलग-अलग कमरों में सोने की बात को बढ़ाते हुए कहा कि- वो वहमी हैं। वह ऐसा सोचती हैं कि चीजें गलत हो जाएगी। अभी ऐसा कुछ नहीं है लेकिन शुरुआत में ऐसा ही था। मान लो अगर मैं बाथरूम जाऊंगा तो उनको लगता है कि मैंने लिड नहीं रखा होगा। उनको लगता है कि मैं लाइट नहीं बंद करूंगा। मैं जैसे ही बिस्तर पर आता हूं वह सवालों की लाइन लगा देती थीं। जैसे लाइट बंद कर दी ? फ्लश कर दिया ? पहले तो मुझे काफी अजीब लगता था इन आदतों से फर्क पड़ने लगता था, लेकिन फिर मुझे लगा कि वह काफी मजाकियां हैं।
अनुपम खेर आगे कहते हैं कि हर शादी की तरह हमारी शादी में भी काफी उलझनें आईं हमने अपनी शादी में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं, लेकिन हां इस दौरान भी जो हमारे साथ था वह थी करुणा, एक दूसरे के लिए सम्मान जो हर एक शादी में होना बहुत जरूरी होता है। हम पति पत्नी के साथ ही एक दूसरे के दोस्त भी हैं।
