Bollywood News : कंट्रोवर्शियल यूटूबर एल्विश यादव को अपने वीडियोज़ के अलावा कभी किसी केस की वजह से तो कभी किसी और केस की वजह से पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाते देखा जाता है, लेकिन बता दें कि अब एल्विश यादव के दिन बदलने वाले हैं। क्योंकि एल्विश यादव ने शादी करने का मन बना लिया है। सिर्फ मन ही नहीं बताया जा रहा है कि एल्विश यादव की शादी की डेट भी फिक्स हो गई है।
दरअसल हाल ही में एल्विश यादव को लाफ्टर शेफ के सेमीफाइनल शो में देखा गया। जहां उनकी शादी की चर्चा होने लगी। शो में कृष्णा अभिषेक एल्विश यादव से पूछते हैं कि क्या वह शो के बाद भी खाना बनाना जारी रखेंगे। इसके बाद एल्विश कहते हैं कि ‘मैं यहीं बना रहा हूं बस’। इसपर कृष्णा अभिषेक मस्ती करते हुए कहते हैं कि ‘तो अब एक खाना बनाने वाली भी ढूंढ लो’। कृष्णा के इस जवाब को सुनकर एल्विश यादव मुस्कुरा देते हैं। वह कहते हैं कि मैं ‘बता तो चुका हूं कि आ रही है’।
इसी दौरान भारती सिंह मौके का फायदा उठाते हुए तारीख का खुलासा करती हैं। वह कहती हैं कि बता दूं कि एल्विश यादव 25 दिसंबर 2025 को शादी करने जा रहे हैं। इसके बाद एल्विश हामी भर देते हैं। तभी कृष्णा अभिषेक एल्विश से पूछते हैं कि शादी कहां होगी किस लोकेशन पर होगी। तभी एल्विश बताते हैं कि शादी उदयपुर में तय की गई है। फिलहाल तो फैन्स को एल्विश की बातों को सुनकर लग रहा है कि एल्विश इस बार सीरियस हैं। वह सच में शादी में बंधन में बंध सकते हैं। अब यह तो एल्विश ही बता सकते हैं कि शादी की इस बात में कितनी सच्चाई है।
