Urfi Javed : एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद आये दिन किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ ही जाती हैं। उर्फी जावेद के अतरंगी आउटफिट लोगों को उन्हें सर्च करने पर मजबूर कर देते हैं। जहां एक समय था जब उर्फी को उनके कपड़ों के लिए बहुत ट्रोल किया जाता था वहीं अब उर्फी जावेद फैशन आइकन के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं।
उर्फी जावेद अपने कपड़ों और अपने चेहरे पर अकसर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। कभी वह कांच से कपड़े बना लेती हैं तो कभी वह रेजर से ड्रेस तैयार करती हैं। इतना ही नहीं उर्फी खुद को अलग दिखाने के लिए अपने बाल भी पिंक कर चुकी हैं, लेकिन उर्फी जावेद ने इस बार जो किया है उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।
कुछ दिनों पहले उर्फी जावेद ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें देखा गया कि उर्फी अपने फिलर हटवाने गई थी। जिस वजह से उनका पूरा चेहरा सूज गया था। वहीं उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक और वीडियो शेयर किया है। जिसे देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं।
बता दें कि उर्फी जावेद के हालिया वीडियो में उर्फी के चेहरे की हालत काफी खस्ता दिखी। उनका चेहरा काफी सूजा हुआ था। उनके होंठ दर्द और सूजन की वजह से बुरी तरह से फूल गए हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही उर्फी कैप्शन में लिखती हैं- मुझे मेरा नया चेहरा बहुत पसंद है, अगर कोई कुछ और कहता है तो इसका मतलब उसे ब्यूटी का मतलब नहीं पता।
उर्फी के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे यकीन नहीं हो रहा फिलर करवाना और हटवाना कितना खतरनाक हो सकता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- इन सबके लिए हिम्मत चाहिए। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आपको पहचाना पाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसा काम क्यों ही करना जिससे इतनी तकलीफ हो।
