Super Dancer Chapter 5 : ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह शो 19 जुलाई से स्ट्रीम हो रहा है। इस बार शो के जज के तौर पर शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और मर्जी पेस्टनजी नजर आ रहे हैं। शो का पहला हफ्ता एक दम हिट साबित हुआ, वहीं दूसरे हफ्ते में एंटरटेनमेंट का लेवल और भी बढ़ाया जा रहा है। बता दें कि दूसरा हफ्ता बेहद ही खास होने वाला है क्योंकि इस बार स्टेज पर बच्चे अपनी मां के साथ नजर आएंगे।
जी हां, इस बार मंच पर पेश होगी मां और बच्चों की जोड़ी। इस हफ्ते की खास थीम है, जिसमें मां और बच्चे मिलकर देंगे परफॉर्मेंस और हर परफॉर्मेंस होगी सुपर से भी ऊपर। डांस का ये मंच बन जाएगा मां-बच्चे के सबसे मजबूत रिश्ते का जश्न। जहां मांएं सिर्फ चीयरलीडर बनकर नहीं, बल्कि अपने बच्चों के साथ स्टेज पर डांस करेंगी। बता दें कि मां बच्चों के साथ परफॉर्म करने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। क्योंकि बच्चे तो डांसर हैं, लेकिन माताएं नहीं इसलिए मांएं अपनी प्रैक्टिस में जुटी हैं।
ऐसे में जज गीता कपूर ने मांओं की तारीफ करते हुए कहा, “मां अपने बच्चे के लिए अपना सब कुछ दे देती है।” प्यार, हंसी, आंसू और साथ से भरे धमाकेदार परफॉर्मेंस ने जजों को हैरान कर दिया, क्योंकि इस बार मां और बच्चे का रिश्ता ही शो का असली स्टार बन गया।
इस वीकेंड सुपर डांसर चैप्टर 5 ने दिखा दिया कि ये सीजन सिर्फ एक डांस मुकाबला नहीं है बल्कि मां के प्यार, हिम्मत और रिश्तों का खूबसूरत जश्न है। सुपर डांसर चैप्टर 5 का ये खास एपिसोड इस शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव पर प्रसारित किया जायेगा।
