BIGG BOSS 19: टीवी के मच अवेटेड शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ का आगाज जल्द होने जा रहा है। जैसे ही ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ का फिनाले हुआ था तब से ही फैन्स बिग बॉस के सीजन 19 का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बताया जा रहा है कि सलमान खान का यह शो अगले महीने ऑन एयर हो सकता है, लेकिन आपको बता दें कि शो से जुड़ी कुछ अपडेट सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान 27 और 28 अगस्त को शो के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग करेंगे। वहीं शो के प्रोमों की बात करें तो बताया जा रहा है कि अभी शो में ग्रैंड एंट्री के लिए सिंगल कंटेस्टेंट का प्रोमो शूट हो रहा है। साथ ही में सलमान खान भी शो के लिए एक प्रोमो शूट कर चुके है।
‘बिग बॉस 19’ की थीम की बात करें तो बता दें कि इस बार की थीम अभी तक ऑफिशियल नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इस बार रिवाइंड कॉन्सेप्ट पर काम किया जा रहा है। साथ ही में बताया जा रहा है कि इस बार AI से इंस्पायर थीम भी देखने को मिल सकती है।
बिग बॉस के घर की बात करें तो अभी बिग बॉस के घर का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि कंस्ट्रक्शन वर्क 20 अगस्त तक पूरा हो जाएगा। इस बार घर की डिजाइनिंग का काम आर्टिस्ट ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता गरुड़ संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार का सेट अप काफी अलग और काफी अट्रैक्टिव होने वाला है। बता दें कि प्रीमियर से पहले ही घर की तस्वीरें सामने आ जाएंगी।
बिग बॉस 19 के प्रीमियर की बात करें तो इस बार शो 30 अगस्त से लाइव कर दिया जाएगा। बता दें कि इस शो को आप सोनी टीवी और जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस बार का शो लंबा खिंचने वाला है।
ऐसा माना जा रहा है कि बिग बॉस सीजन 19 में कई नामी चेहरे देखने को मिलने वाले हैं। जैसे कि भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा को शो में देख सकते हैं। साथ ही में गौतमी कपूर, यूट्यूबर गौरव तनेजा, अपूर्वा मखिजा, पूरव झा, गौरव खन्ना, अरशिफा खान, धीरज धूपर, अलीशा पंवार, खुशी दुबे और मिकी मेकओवर और ये रिश्ता क्या कहलाता है में हिना खान की ऑन स्क्रीन मां लता सभरवाल का नाम भी इस शो में कंटेस्टेंट की लिस्ट में सुनने में आ रहा है। बता दें कि अभी तक मेकर्स ने इस नामों की पुष्टी नहीं की है।
