Kriti Sanon Birthday : बी टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन 35 वर्ष की हो गयी हैं। उन्होंने रविवार को अपना 35वां जन्मदिन बड़े ही खास अंदाज में मनाया। इस खास मौके पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया ने उनके लिए फ्रांस में एक यादगार पार्टी रखी। कृति ने अपना बर्थडे अपने करीबी दोस्तों और कबीर के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया और इस दौरान वो बेहद खुश और खूबसूरत नजर आईं।
सोशल मीडिया पर अब इस पार्टी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पार्टी सेंट ट्रोपेज में ऑर्गनाइज की गई थी। एक वायरल वीडियो में कृति चमचमाती ब्रालेट, बॉडीकॉन स्कर्ट और लंबी केप में मुस्कुराते और थिरकते हुए दिख रही हैं। उनका ये लुक और एनर्जी फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
पार्टी का माहौल पूरी तरह से मस्ती भरा था। हर कोई डांस करता दिखा, लोग गोल्डन शाइनी हैट्स पहनकर एंजॉय कर रहे थे और सबकी खुशी उनके चेहरे पर झलक रही थी।
अब ऐसा लग रहा है कि कृति और कबीर अब अपने रिश्ते को किसी से छिपाना नहीं चाहते। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कृति के बर्थडे पर कबीर ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी धूप में खींची गई सेल्फी शेयर की और कैप्शन में दिल वाला इमोजी लगाते हुए लिखा – “हैप्पी बर्थडे के।”
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृति और कबीर पिछले करीब दो साल से साथ हैं। हालांकि कबीर कृति से 8 साल छोटे हैं, लेकिन उनके दोस्तों का मानना है कि दोनों की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग देखकर ये फर्क बिल्कुल नजर नहीं आता।
ऐसी भी चर्चा है कि ये कपल अब अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि कृति और कबीर 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में शादी कर सकते हैं।
