Laughter Chefs Season 2 :टीवी का वन ऑफ़ द मोस्ट पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ एक बार फिर सुर्खियों में है। यह शो लोगों को खूब पसंद आया और अब इसका दूसरा सीजन भी खत्म हो चुका है। ये एक अनोखा शो था जिसमें कॉमेडी और कुकिंग का जबरदस्त मेल देखने को मिला।
2024 में शुरू हुए इस शो के पहले सीजन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और उसी कामयाबी के बाद दूसरा सीजन भी लॉन्च किया गया। दोनों ही सीजन की टीआरपी शानदार रही है।
अब, जब सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले हो चुका है, तो आखिरकार शो के विजेता का नाम भी सामने आ गया है और वो हैं करण कुंद्रा और एल्विश यादव।
शो के शुरुआती दौर में एल्विश यादव की जोड़ी अब्दु रोजिक के साथ थी, लेकिन अब्दु ने पर्सनल कमिटमेंट्स की वजह से शो बीच में छोड़ दिया। इसके बाद करण कुंद्रा एल्विश के पार्टनर बने। दोनों ने मिलकर शानदार परफॉर्म किया और सबसे ज्यादा स्टार्स जीतकर इस सीजन के विजेता बन गए।
करण कुंद्रा ने जिस तरह से कुकिंग में तरक्की की, वो काबिल-ए-तारीफ है। शो के पहले सीजन में उन्हें किचन का भी ज्यादा एक्सपीरिएंस नहीं था, लेकिन अब हालात ये हैं कि शो के बाकी कंटेस्टेंट्स भी उनकी रेसिपीज को फॉलो करने लगे हैं।
ग्रैंड फिनाले के खास एपिसोड में करण और एल्विश ने ‘झरना’ नाम की एक यूनिक डिश बनाई, जिसे बाकी कंटेस्टेंट्स बना ही नहीं पाए। इस डिश के लिए उन्हें सबसे ज्यादा स्टार्स मिले और यहीं से उनकी जीत तय हो गई। स्टार गिनने के दौरान करण कुंद्रा इमोशनल भी हो गए।
इस सीजन में एली गोनी और रीम शेख की जोड़ी भी बहुत शानदार रही और उन्होंने डायमंड स्टार जीतकर रनर-अप की ट्रॉफी अपने नाम की।
‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में शामिल होने वाले सितारों में थे- अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, राहुल वैद्य, सुदेश लहरी, रुबीना दिलैक, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, कश्मीरा शाह, करण कुंद्रा, रीम शेख़, एली गोनी और कृष्णा अभिषेक। इसके अलावा, अब्दु रोज़िक और मन्नारा चोपड़ा भी शो का हिस्सा रह चुके हैं।।
