Bollywood News : बच्चन परिवार इंडस्ट्री के ऐसे परिवारों में से हैं जिस में सभी लोग खबरों का हिस्सा रहते हैं। लगभग सभी स्टार हैं और जो नहीं है वो भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। सबसे ज्यादा खबरों में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन रहते हैं। लेकिन इस वक्त अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होने अभिषेक बच्चन को लेकर बात की थी कि घर में वो कौन है जिससे अभिषेक डरते हैं।
जी हां, वो मां हैं या फिर बीवी.. श्वेता ने जैसे ही ये बात कही थी लोग हैरान हो गए थे। इस दौरान श्वेता बच्चन करण जौहर के शो कॉफी विद करण में थीं और ये काफी पुरानी बात हो गई है जोकि अब चर्चा में हैं। बता दें कि इस शो में अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे।
करण जौहर अक्सर अपने शो में इस तरह के पेचीदा सवाल पूछते रहते हैं। उन्होने अभिषेक से पूछा कि आप घर में सबसे ज्यादा किससे डरते हैं। अभिषेक बच्चन इसके पहले मां कहते श्वेता ने तपाक से कहा ‘बीवी से।’ इसके बाद सभी मुस्कुराने लगे। बता दें कि श्वेता बच्चन को लेकर मशहूर है कि वो भी अपनी मां की तरह ही काफी मुंहफट हैं और सबकुछ कह डालती हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनको लेकर अक्सर बातें होती है।
श्वेता बच्चन का ये वीडियो तो काफी पुराना है लेकिन कुछ महीनों पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन की खबरें आईं थीं। कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे से तलाक लेने वाले है। पता चला था कि ऐश ने ससुराल छोड़ दिया है और कहीं दूसरी जगह रहने चली गईं हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और बाद में पूरा परिवार एक साथ नजर आया था। अभिषेक और ऐश एक साथ हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आती रहती हैं। इस दौरान ना तो अभिषेक और ना ही ऐश ने तलाक को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया था।
