Sushmita Sen : मिस यूनिवर्स रह चुकी 49 वर्षीय अभिनेत्री सुष्मिता सेन की पर्सनल लाइफ जानने के लिए लोग बेताब रहते हैं। जब लोगों को लगने लगता है कि वो अपना घर बसा लेंगी, तभी वो अपने फैंस को झटका देती हैं और खुद को सिंगल की लाइन में खड़ा कर देती हैं। अब सुष्मिता का रिलेशनशिप स्टेटस क्या है, इसकी जानकारी कभी उनके साथी रहे रोहमन शॉल ने दी है।
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल अब साथ नहीं हैं, लेकिन दोनों की दोस्ती अब भी बनी हुई है। अपने रिश्ते के 7 साल पूरे होने पर रोहमन ने एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसे देखकर लोग काफी भावुक हो गए।
सोमवार को रोहमन शॉल ने सुष्मिता सेन के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में वे सुष्मिता के करीब खड़े दिख रहे हैं और सुष्मिता कैमरे की तरफ पीठ करके खड़ी हैं। उन्होंने एक हुडी पहन रखी है, जिस पर S लिखा हुआ है।
रोहमन ने लिखा प्यार भरा मैसेज रोहमन ने अपनी और सुष्मिता की प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘आज हमारे साथ को 7 साल हो गए हैं। कुछ रिश्ते नामों से नहीं, इमोशन से पहचाने जाते हैं। मैंने तुम्हें शतरंज खेलना सिखाया था, अब तुम मुझे हर बार हरा देती हो। तुमने मुझे तैरना सिखाया और डरने वाले इंसान को गहराई में ले गईं – सिर्फ पानी में नहीं, भावनाओं में भी। और तुम्हारे दिए बेस्ट हेयरकट के लिए तो मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।’
