Son of Sardaar 2 : अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की मच अवेटेड फिल्म फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ 1 अगस्त 2024 को रिलीज होने जा रही है। लेकिन फिल्म को लेकर भारी दिक्कत सामने आ रही है। इसे देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए उतनी स्क्रीन नहीं मिल पा रही हैं, जितनी मेकर्स चाहते हैं।
बॉक्स ऑफिस पर टक्कर की वजह से परेशानी फिल्म को रिलीज से पहले ही ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है। ये दोनों फिल्में अभी भी थिएटर्स में शानदार कमाई कर रही हैं और लोग इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसे में ‘सन ऑफ सरदार 2’ को थियेटर में जगह पाना मुश्किल हो गया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, PVR INOX जैसी मल्टीप्लेक्स चेन और छोटे शहरों के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी फिल्म को रिलीज़ करने के लिए जगह मिलना मुश्किल हो रहा है। कई थियेटर मालिक ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ को हटाना नहीं चाहते, क्योंकि इन फिल्मों की डिमांड अभी भी बहुत ज्यादा है।
सन ऑफ सरदार 2′ एक बड़ी फिल्म है और इसे 3500 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज करने का प्लान था। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म केवल 2500 स्क्रीनों तक ही सीमित रह सकती है। स्क्रीन की संख्या कम होने का सीधा असर फिल्म की ओपनिंग पर पड़ सकता है।
फिल्म के निर्माताओं को 31 जुलाई तक यह अंदाजा हो जाएगा कि उन्हें कितनी स्क्रीनों पर फिल्म दिखाने का मौका मिलेगा और कितने शोज मिलेंगे। उसके बाद फिल्म की ओपनिंग रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
